फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman body found in bushes

Hathras: झाड़ियों में मिला महिला का शव, बाहर निकली हुई थी जीभ, दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका

Fri, 14 Nov 2025 10:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Nov 2025 10:50 PM IST
सार

चंदपा पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई महिला को नहीं पहचान पाया। महिला का शव कंबल में लिपटा हुआ था। महिला अर्धनग्न अवस्था में थी और ऊपरी वस्त्र गले पर बंधा हुआ था।

विज्ञापन
Woman body found in bushes
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस स्थित आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर नगला भुस तिराहे के पास 14 नवंबर की सुबह महिला का शव अर्धनग्न हालत में झाड़ियों में मिला। महिला की जीभ बाहर निकली हुई थी, जिससे दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस शिव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। 

विज्ञापन


नगला भुस तिराहे के पास 14 नवंबर की सुबह झाड़ियों में लोगों ने एक शव देखा तो वहां भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची कोतवाली चंदपा पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई महिला को नहीं पहचान पाया। महिला का शव कंबल में लिपटा हुआ था। महिला अर्धनग्न अवस्था में थी और ऊपरी वस्त्र गले पर बंधा हुआ था। 
विज्ञापन


पुलिस ने संभावना जताई है कि घटना के बाद शव को कंबल में लपेटकर यहां फेंका गया है। चंदपा पुलिस ने हाईवे पर छानबीन शुरू कर दी है। ढाबे व होटलों पर पूछताछ की जा रही है। दोनों टोल प्लाजा से लेकर घटनास्थल तक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed