फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   With his feat from yesterday and puppet Selfi

सेल्फी विद मोदी और कठपुतली करतब कल से

Wed, 14 Dec 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Wed, 14 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
With his feat from yesterday and puppet Selfi
कमल मेला के लिए प्रचार रथों को रवाना करते जिला संयोजक गौरव आर्य और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा का सासनी केएल जैन इंटर कॉलेज के मैदान में 16 से 18 दिसंबर तक होने वाले तीन दिवसीय कमल मेला की तैयारियों में भाजपाई जुटे हुए हैं। कमल मेला के प्रचार-प्रसार के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, कमल मेले जिला संयोजक गौरव आर्य, सह जिला संयोजक डॉ. चंद्रशेखर रावल ने जिले की तीनों विधानसभाओं में तीन अलग-अलग प्रचार रथ झंडी दिखाकर रवाना किए।
विज्ञापन


यह प्रचार रथ जिले की तीनों विधानसभाओं में मेले के समापन तक भ्रमण कर प्रचार करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कमल मेला का उद्देश्य केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में आम जनता विशेषकर युवाओं को अवगत कराना है।
विज्ञापन


नोटबंदी को लेकर विपक्षी राजनीतिक दलों द्वारा की जा रही अनर्गल बयानबाजी की हकीकत से भी रूबरू कराया जाएगा। जिला संयोजक गौरव आर्य ने कहा कि मेले की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह कमल मेला पूरे प्रदेश में मिसाल बने ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले का प्रमुख आकर्षण लेजर लाइट शो है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा। इसके अलावा अनेक मौज-मस्ती भरे मनोरंजक खेलों का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा। चंद्रशेखर रावल ने कहा कि मेले में मैजिक शो (जादू), पपेट शो (कठपुतली का खेल), निशानेबाजी, मेहंदी, सेल्फी विद नरेंद्र मोदी आदि मनोरंजक और आकर्षक कार्यक्रम हाेंगे। 


वर्चुअल रियलिटी जोन में प्रधानमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से साक्षात मुलाकात जैसा रोमांचकारी अनुभव कर सकेंगे। इस अवसर पर विक्रम सिंह जादौन, डॉ. एसपीएस चौहान, रामकुमार वर्मा, धीरेंद्र चौहान, संजय सक्सेना, अखिलेश गुप्ता, डॉ. लक्ष्मी अरोरा रावल, राधेश्याम, मूलचंद वार्ष्णेय, रामवीर सिंह भैयाजी, राकेश अनाड़ी, शिवदेव दीक्षित, विवेक गुप्ता,  डॉ. रजनीश चौधरी, नरेंद्र प्रेमी, डब्बू लाला, अशोक चौहान, राजकिशोर मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed