{"_id":"6a08c8d98196f85073037934","slug":"wife-catches-husbands-affair-through-car-dash-cam-hathras-news-c-56-1-hts1004-148649-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गाड़ी के डैश कैम से पत्नी ने पकड़ा पति का अफेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गाड़ी के डैश कैम से पत्नी ने पकड़ा पति का अफेयर
Sun, 17 May 2026 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 17 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
डिजिटल युग में अब राज छिपाना आसान नहीं रह गया है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपनी सूझबूझ और गाड़ी में लगे डैश कैम की मदद से अपने पति के अफेयर का भंडाफोड़ कर दिया। शनिवार को दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। मामला कोतवाली हाथरस गेट तक पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार एक सरकारी कर्मचारी का पिछले काफी समय से अपने ही विभाग की एक महिला कर्मचारी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कर्मचारी पर तीन बच्चे हैं और महिला सहकर्मी शादीशुदा नहीं है। घंटों मोबाइल पर बात, देर से घर आना व अन्य बदलती आदतों को देखकर पत्नी को लंबे समय से शक था, लेकिन उसके पास कोई ठोस सबूत नहीं था।
हाल ही में पत्नी ने परिवार के सहयोग से पति की कार में लगे डैश कैम की फुटेज चेक की। कैमरे की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग में पति और महिला कर्मी की बातचीत और उनकी मुलाकातों का सच सामने आ गया। कई दिनों से घर में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। शनिवार की दोपहर को कर्मी अचानक घर से गाड़ी लेकर निकल गया। पत्नी को शक हुआ कि वह घर छोड़कर भाग रहा है। उसने परिवार के साथ पति का पीछा किया।
विज्ञापन
कर्मचारी सीधे प्रेमिका के घर पहुंचा और उसे साथ लेकर घूमने निकल गया। इगलास रोड पर परिजनों ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। पति की हरकत से नाराज महिला ने जमकर विरोध किया। इस दौरान सड़क पर हंगामा खड़ा हो गया। बाद में महिला पति व उसकी प्रेमिका को लेकर कोतवाली हाथरस गेट पहुंच गई। यहां भी काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही।
दोनों पक्ष से संभ्रांत लोग और रिश्तेदार भी थाने पहुंच गए। परिवार के बिखरने के डर और बदनामी से बचने के लिए दोनों पक्षों के बीच लंबी पंचायत चली। आखिरकार, पति द्वारा अपनी गलती स्वीकार करने और भविष्य में दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन देने के बाद, दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया। एसएचओ हाथरस गेट नितिन कसाना ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद आया था, लेकिन दोनों पक्ष में समझौता हो गया है।