फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Whitewash in the investigation of the electrical workers angry

जांच में लीपापोती से बिजली कर्मियों में गुस्सा

Mon, 30 May 2016 11:43 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। डार्क जोन में फर्जी दस्तावेजों से हुए नलकूप कनेक्शन घोटाले की जांच ठंडे बस्ते में पड़ गई है। विद्युत खंड तृतीय में 40 फर्जी नलकूप कनेक्शन पकड़े जाने के बाद दो बाबुओं और एक प्रभारी जेई पर निलंबन की कार्रवाई करने के बाद विभाग ने चुप्पी साध ली है। इधर, विद्युत खंड द्वितीय और चतुर्थ में भी जांच के नाम पर लीपापोती हो रही है। इन खंडों में अधिकारियों को आज तक एक भी फर्जी नलकूप कनेक्शन नहीं मिले। 
विज्ञापन


विद्युत वितरण मंडल हाथरस में हुए इस घोटाले की गूंज शासन तक पहुंच गई थी, जिसके बाद आनन-फानन मेें दो लिपिकों और एक प्रभारी जेई पर निलंबन की कार्रवाई कर दी गई, लेकिन इसके लिए मुख्य रूप से दोषी अधिकारियों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यही नहीं, विद्युत वितरण खंड द्वितीय और चतुर्थ में भी कोई भी फर्जी नलकूप कनेक्शन महकमा आज तक नहीं खोज सका है, यानि कि कार्रवाई के नाम पर सिर्फ लकीर पीटी गई। स्थानीय आला अधिकारी भी इस मामले पर अब कुछ बोलने को तैयार नहीं है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस बड़े घोटाले की जांच कहीं राजनीतिक दवाब या निजी स्वार्थ की भेंट तो नहीं चढ़ गई। बिजली कर्मचारी संघ ने भी इस घोटाले में दोषी विद्युत अफसरों पर कार्रवाई न होने पर एक जून से महकमे को आंदोलन की चेतावनी दे रखी है। इसके बावजूद विभाग कोई कार्रवाई करने के मूड में दिखाई नहीं दे रहा। इस संबंध में एसई राकेश वर्मा से फोन पर बात करने के प्रयास किए गए तो घंटी जाती रही, लेकिन फोन नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed