{"_id":"6b034385d25e47f56c06f9ae","slug":"condition-of-three-rural-roads-will-improve-rs-7915-lakh-received-hathras-news-c-56-1-hts1003-157471-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तीन ग्रामीण मार्गों की सुधरेगी दशा, 79.15 लाख रुपये मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तीन ग्रामीण मार्गों की सुधरेगी दशा, 79.15 लाख रुपये मिले
Mon, 23 Nov 2026 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : ARchive
हाथरस। वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य सड़क निधि के अंतर्गत लोनिवि के तीन क्षतिग्रस्त मार्गों की विशेष मरम्मत के लिए शासन ने प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए शासन ने पहली किस्त के रूप में 79 लाख 15 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त भी कर दी है।
संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार इन तीनों सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य पर कुल दो करोड़ 26 लाख 15 हजार रुपये खर्च होंगे। शासन द्वारा प्रदेश भर के क्षतिग्रस्त मार्गों के विशेष मरम्मत कार्य के लिए जारी की गई सूची में हाथरस के इन तीनों प्रमुख ग्रामीण मार्गों को शामिल किया गया है।
इसमें लिहा आलमपुर-वाजिदपुर से कलुआ चंद्रपुरा मार्ग शामिल है। इस 400 मीटर लंबे क्षतिग्रस्त मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए कुल 47.29 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके सापेक्ष शासन ने 16.55 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है। इसी तरह रजबहा जुगसना पटरी से कुम्हरई मार्ग भी शामिल है।
विज्ञापन
इस 550 मीटर लंबे मार्ग के विशेष मरम्मत कार्य की कुल लागत 88.22 लाख रुपये तय की गई है। कार्य प्रारंभ करने के लिए 30.88 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा मई मिढ़ावली से निवारी मार्ग शामिल है। इस 400 मीटर लंबे क्षतिग्रस्त मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए 90.64 लाख रुपये की कुल लागत स्वीकृत हुई है। इसके लिए प्रथम किस्त के रूप में 31.72 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है।
अधिशासी अभियंता लोनिवि संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि धनराशि जारी होने के बाद अब लोक निर्माण विभाग द्वारा जल्द ही इन मार्गों की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे संबंधित गांवों के हजारों ग्रामीणों को गड्ढों और जर्जर रास्ते से निजात मिलेगी।