{"_id":"67d31a51ca3e2717430a6dae","slug":"wheat-procurement-will-begin-from-17th-at-64-purchase-centers-hathras-news-c-56-1-hts1002-128466-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 64 क्रय केंद्रों पर 17 से शुरू होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 64 क्रय केंद्रों पर 17 से शुरू होगी गेहूं की खरीद
Thu, 13 Mar 2025 11:18 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
जिले में 64 क्रय केंद्रों पर 17 मार्च से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होगी। इस वर्ष सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए पंंजीकरण कराना अनिवार्य है।
डीएम राहुल पांडेय ने रबी विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले में गेहूं खरीद के लिए खाद्य विभाग के सात, पीसीएफ के 47 व भारतीय खाद्य निगम के तीन क्रय केंद्र अनुमोदित किए थे। तहसील हाथरस में 15, सादाबाद में 16, सिकंदराराऊ में 21 और सासनी में पांच क्रय केंद्र अनुमोदित किए गए थे।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि अब डीएम ने पीसीएफ के सात अतिरिक्त गेहूं क्रय केंद्र अनुमोदित किए हैं, इसलिए अब कुल 64 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी। गेहूं बेचने के लिए किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर पूर्व से पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। किसान गेहूं बेचने के लिए खुद के मोबाइल, साइबर कैफे या किसान मित्र एप से भी पंजीकरण करा सकते हैं। शिकायत, सुझाव एवं समस्या निराकरण के लिए किसान विभाग के टोल फ्री नंबर 18001800150 पर कॉल कर सकते हैं।