{"_id":"64c02670e84605714603da06","slug":"well-the-private-doctor-hanged-himself-to-death-hathras-news-c-107-1-khr1001-119-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खैर में निजी चिकित्सक ने फंदे पर लटककर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खैर में निजी चिकित्सक ने फंदे पर लटककर जान दी
Wed, 26 Jul 2023 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के सोमना बाईपास रोड स्थित गंगा अस्पताल में सोमवार की रात करीब एक बजे संचालक डाॅ. गौतम कुमार ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। 23 वर्षीय गौतम कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी गांव नत्था नगला थाना गभाना के निवासी थे। करीब एक वर्ष से सोमना बाईपास पास पर अस्पताल संचालित कर रहे थे।
मंगलवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार सोमवार को डॉ. गौतम के यहां रुद्राभिषेक का कार्यक्रम था जो रात 11 बजे तक चला। इसके बाद डॉ. गौतम अपने कमरे में चले गए।
घर वालों ने रात एक बजे के करीब गौतम को फांसी के फंदे से लटकते हुए देखा। इसके बाद रोना-पीटना मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वह चार भाई दो बहन में तीसरे नंबर पर थे। माता-पिता का रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।