फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Weightage of two marks will be given in Chemistry exam

Hathras News: रसायन विज्ञान की परीक्षा में दो अंक का मिलेगा भारांक

Sun, 23 Mar 2025 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 23 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Weightage of two marks will be given in Chemistry exam
12वीं के रसायन विज्ञान के प्रश्नपत्र में एक प्रश्न में त्रुटि आने के मामले में सीबीएसई ने कॉपियों की जांच के समय दो नंबर का भारांक परीक्षार्थियों को देने के आदेश दिए हैं। जिन विद्यार्थियों ने यह प्रश्न हल नहीं किया था, उनको भारांक का फायदा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

सीबीएसई ने शिकायतकर्ता को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। इस प्रश्न में त्रुटि की शिकायत शिक्षक अनिल कुशवाहा ने सीबीएसई से की थी। यह परीक्षा 27 फरवरी को हुई थी। इस प्रश्न को जब शिक्षक ने पढ़ा तो इसमें त्रुटि पाई गई, जिसमें परीक्षार्थियों को परीक्षा के समय इस प्रश्न को हल करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा था। अनिल कुशवाहा ने एक मार्च को इस बारे में सीबीएसएई के नोएडा व दिल्ली के अधिकारियों को सूचित किया था और प्रश्न संख्या 30 में परीक्षार्थियों को दो अंक का भारांक दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed