{"_id":"244203de0d075ac69f2872031cdd2921","slug":"water-overflow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी-जलभराव पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी-जलभराव पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन
hathras
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मोहल्ला गड्ढा वाला में नाला ओवर फ्लो होने से पूरे क्षेत्र में
विज्ञापन
जलभराव हो गया है। पिछले कई दिनों से जलभराव के कारण लोगों का गुस्सा
सातवें आसमान पर है। जलभराव की समस्या को लेकर लोगों ने पालिका प्रशासन व
क्षेत्रीय सभासद को भी अवगत कराया है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं
हो पाया है। नतीजा, रविवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इन लोगों
ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया।
लोगों का आरोप था कि नाले की काफी समय से सफाई नहीं हुई है। गंदे पानी में आए-दिन बच्चे, वृद्ध और महिलाएं गिर जाते हैं। नाले में सिल्ट भरी होने के कारण गंदा पानी अब घरों तक पहुंच गया है। यदि यही हाल रहा तो गंदा पानी घरों के अंदर भी घुस जाएगा। सोमवार को यदि पालिका के अधिकारी व सफाई कर्मचारी मौके पर नहीं आएंगे तो चेयरमैन का पुतला दहन कर आंदोलन किया जाएगा। पालिका का घेराव करना पड़ा तो वह भी किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रकाशचंद्र, श्याम सुंदर, ध्रुव कुमार, रामराव अंबेडकर, ओमप्रकाश, दिनेश, पीयूष कुमार, ओमप्रकाश, देवेंद्र, कौशल किशोर, शैलेश कुमार, दीन मोहम्मद, लक्ष्मीकांत, राजकुमार, जिया बेगम, सुमन देवी, जान मोहम्मद शामिल थे।