{"_id":"6ae4f6544ffb55b4fa0d54f3","slug":"dissatisfaction-over-withholding-of-teachers-salaries-memorandum-submitted-hathras-news-c-58-1-sdb1001-103238-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शिक्षकों का वेतन रोकने पर नाराजगी, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शिक्षकों का वेतन रोकने पर नाराजगी, सौंपा ज्ञापन
Sat, 31 Oct 2026 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
विधायक गुड्डू चैधरी को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Self
सादाबाद। बीएलओ की बैठक में अनुपस्थित रहने पर शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए विधायक को ज्ञापन सौंपा।
शिक्षक संगठनों ने वेतन बहाल कराने और मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की मांग की। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडल मंत्री रंधीर सिंह के नेतृत्व में अध्यक्ष हरिओम कुमार और महामंत्री संजीव चौधरी ने विधायक को सौंपे ज्ञापन में बताया कि 21 अक्तूबर को हुई बैठक में अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ शिक्षकों का एक दिन का वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक बीएलओ के कार्य के साथ-साथ विभागीय कार्यों और अन्य शासकीय दायित्वों का भी निर्वहन करते हैं। कभी-कभी अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण बैठक में शामिल होना संभव नहीं हो पाता। ऐसी स्थिति में शिक्षकों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल देव ने कहा कि शिक्षकों का वेतन रोकने से पहले उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने की प्रक्रिया भी नहीं अपनाई गई। मौके पर गौरव पचौरी, राकेश कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि शिक्षक मौजूद थे।