{"_id":"6ae4f55db58e6e67ca0f7a04","slug":"pregnant-woman-dies-after-being-injected-by-a-quack-for-cold-and-flu-hathras-news-c-56-1-hts1004-156420-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सर्दी-जुकाम पर झोलाछाप ने लगाया इंजेक्शन, गर्भवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सर्दी-जुकाम पर झोलाछाप ने लगाया इंजेक्शन, गर्भवती की मौत
Sat, 31 Oct 2026 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
सुनीता का फाइल फोटो।
- फोटो : File Photo
हाथरस। चंदपा के गांव कुम्हरई में झोलाछाप से उपचार कराने के बाद गर्भवती महिला सुनीता (25) को दौरे पड़े और फिर उसकी मौत हो गई। सर्दी-जुकाम होने पर महिला ससुराल से मायके आई थी। पिता का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के बाद उनकी बेटी की तबीयत बिगड़ी। इधर, झोलाछाप क्लीनिक बंद कर फरार है।
चंदपा के गांव कुम्हरई निवासी राजन सिंह पुलिस चौकीदार हैं। उनकी बेटी सुनीता की शादी 21 अप्रैल को इगलास के गांव नौगवां निवासी लाखन से हुई थी। राजन सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी बेटी सर्दी-जुकाम से पीड़ित थी, इसलिए वह अपनी सास व पति के साथ शुक्रवार को गांव आई थी।
यहां सुनीता को गांव के ही चिकित्सक को दिखाया। राजन सिंह के अनुसार उन्होंने चिकित्सक को बताया था कि उनकी बेटी 4.5 महीने की गर्भवती है तथा कुछ खाकर नहीं आई है। इस जानकारी के बावजूद चिकित्सक ने इंजेक्शन लगा दिया। घर पहुंचते ही थोड़ी देर बाद सुनीता को घबराहट होने लगी। पसीने आने लगे, उसके दांत भिंच गए और वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
परिजन आनन-फानन सुनीता को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। राजन सिंह ने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली चंदपा में शिकायत की। पुलिस क्लीनिक पर भी पहुंची, लेकिन चिकित्सक नहीं मिला।
पिता की सूचना पर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शिकायत व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
-योगेंद्र कृष्ण नारायण, सीओ सादाबाद
महिला की मौत की जानकारी मिली है। गांव में टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।
-डाॅ. वेदप्रकाश अग्रवाल, सीएमओ