फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A high-speed bullet wreaks havoc, crushes three people 10 steps from the police station, an elderly man dies.

Hathras News: तेज रफ्तार बुलेट का कहर, थाने से 10 कदम की दूरी पर तीन को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

Sat, 31 Oct 2026 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 31 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A high-speed bullet wreaks havoc, crushes three people 10 steps from the police station, an elderly man dies.
देवदत्त शर्मा। फाइल फोटो - फोटो : File Photo
हाथरस। अलीगढ़ रोड पर कोतवाली हाथरस गेट से 10 कदम की दूरी पर तेज रफ्तार बुलेट तीन राहगीरों को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग देवदत्त शर्मा (80) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो राहगीरों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

घटना के आठ घंटे बाद पुलिस ने बुलेट सवार को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके एक साथी को हिरासत में लिया है। लेबर कॉलोनी निवासी देवदत्त शर्मा (80) शुक्रवार की सुबह सीमेंट लेने के लिए घर से निकले थे। घर के बाहर नाली पर पत्थर जमाने के लिए सीमेंट की आवश्यकता थी।
विज्ञापन

वे सीमेंट लेने के लिए लेबर कॉलोनी के सामने पहुंचे, लेकिन वहां खुला सीमेंट नहीं मिला। इस पर वे पैदल ही लेबर कॉलोनी से गांधी तिराहे पर आ रहे थे। सुबह करीब 10 बजे कोतवाली हाथरस गेट से पहले चर्च के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार बुलेट बाइक सवार ने देवदत्त शर्मा को रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे चल रहे नेहरू कॉलोनी निवासी सुरेश व एक अन्य युवक में भी बाइक ने टक्कर मारी। बाइक पर दो युवक सवार थे। तीनों को रौंदने के बाद बाइक सवार खुद भी सड़क पर जा गिरे। मौके पर राहगीर जुट गए। देवदत्त शर्मा, सुरेश व एक अन्य युवक लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े थे। भीड़ देख बाइक सवार अपने साथी को छोड़कर भाग गया।
मौके पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई। लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने देवदत्त को मृत घोषित कर दिया। सुरेश को सिर की चोट के कारण रेफर किया गया। वहीं दूसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी। उसे भी प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर किया गया।

तीन घंटे बाद हो सकी शिनाख्त
हादसे के काफी देर बाद देवदत्त शर्मा की शिनाख्त नहीं हो सकी। परिवार में उनके तीन बेटे हैं। उनके बेटे संजीव शर्मा ने बताया कि वे व उनके एक भाई अलीगढ़ रहते हैं। वे पुरदिलनगर स्थित इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। वहीं तीसरे भाई घर पर ही रहते हैं, लेकिन वे भी सुबह ड्यूटी चले जाते हैं। घर से जब फोन आया कि पिता नहीं लौटे हैं तो उनकी तलाश की गई। छानबीन के बाद दोपहर करीब एक बजे कोतवाली हाथरस गेट पुलिस से पता चला कि हादसे में उनकी मृत्यु हो गई है।

सीसीटीवी फुटेज से आठ घंटे में दबोचा बाइक सवार
हादसे के बाद पकड़े गए युवक से पूछताछ की तो उसने बचते हुए कहा कि उसने तो लिफ्ट ले ली थी। बाइक सवार की कोई जानकारी न मिलने पर पुलिस ने पेट्रोल पंप व आसपास के प्रतिष्ठानों की सीसीटीवी फुटेज देखी। रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिये पुलिस युवक तक पहुंच गई, लेकिन वह घर पर नहीं था। घेराबंदी करने के बाद पुलिस ने घटना के आठ घंटे के भीतर युवक को पकड़ लिया। ढकपुरा निवासी ऋषि ने बताया कि वह वसुंधरा कॉलोनी अपने दोस्त के पास गया था। वहां से लौटकर घर जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण हादसा हो गया।



बाइक सवारों पर नियंत्रण के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। हाल ही में साइलेंसर लगीं बुलेट सीज की गई थीं। शहर में रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। घटना में बाइक सवार को पकड़ लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
-हिमांशु माथुर, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed