{"_id":"6331ef1043c7337f6a2b16f1","slug":"water-is-not-coming-in-the-upper-ward-of-the-district-hospital-for-three-days-hathras-news-ali3012818167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के ऊपरी वार्ड में तीन दिन से नहीं आ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के ऊपरी वार्ड में तीन दिन से नहीं आ रहा पानी
सार
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।जिला अस्पताल के ऊपरी वार्ड में पिछले तीन दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।ऐसे में अस्पताल परिसर में रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिला अस्पताल के ऊपरी वार्ड में पिछले तीन दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसकी वजह से अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारादारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रह है। मरीजों व उनके तीमरदारों को खुद ही पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। ऊपर के वार्ड सफाई भी नहीं हो रही है।
बागला जिला अस्पताल के ऊपरी के ऊपरी तल पर वार्डों में पिछले तीन दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। मरीजों व उनके तीमारदार नीचे से पानी लेकर जा रहे हैं। शौचालयों में भी पानी नहीं आ रहा है। पानी की आपूर्ति ना होने से साफ-सफाई भी नहीं हो रही। ऐसे में अस्पताल परिसर में रहना मुश्किल हो गया है।
- मेरे पति अस्पताल में भर्ती हैं। यहां पिछले कई दिन से न पीने का पानी आ रहा है न शौचालय में। इसकी वजह से काफी परेशानी हो रही है। कई बार यहां कर्मचारियों को इससे अवगत करा चुकी हूं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। - राधा, विर्रा सासनी।
विज्ञापन
- मेरी बच्ची यहां भर्ती है। उसकी प्लेटलेट्स कम बताई गई थी। कई दिन से यहां पानी ही नहीं मिल रहा। इसकी वजह से यहां सफाई तक नहीं हो रही। जैसे-तैसे पीने के लिए पानी का इंतजाम कर पा रहे हैं। शौचालय में भी पानी नहीं है। - इस्लाम खां, कस्बा सहपऊ
- हो सकता है कि कुछ समय के लिए पानी की आपूर्ति न आई हो, लेकिन अस्पताल में रोजाना पानी की आपूर्ति हो रही है। मरीजों की जो भी समस्या होती हैं, उसका निदान कराया जाता है। - डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस बागला जिला अस्पताल