फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   water enterd into field, corp sink

रजवाहे की पटरी कटने से खेतों में घुसा पानी

Thu, 20 May 2021 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
water enterd into field, corp sink
गांव विधिपुर में दघेंटा रजवाहे की पटरी कटने से खेतों में भरा पानी। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

गांव विधिपुर में बुधवार को दघेंटा रजवाहे में पानी के तेज बहाव की वजह से पटरी कट गई। पटरी कटने से खेतों में पानी भर गया। इससे कुछ किसानों की बाजरा, चरी आदि की फसल में पानी भर गया। हालांकि इससे नुकसान की आशंका कम ही जाहिर की जा रही है। सूचना पर मौके पर काफी किसानों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना सिंचाई महकमे के अधिकारियों को भी दी गई। जानकारी के मुताबिक, दघेंटा रजवाहे की सफाई न होने की वजह से पहले भी कई बार पटरी टूट चुकी है, जिससे किसानों को फसल में पानी भर जाने की वजह से नुकसान झेलना पड़ा है, लेकिन गनीमत रही कि इस बार खेतों में फसल नहीं थी, अधिकतर किसानों के खेत खाली पड़े हुए थे।
विज्ञापन

कुछ किसानों के खेत में बाजरा और चरी की फसल थी। हालांकि इस समय चरी की फसल को पानी से फायदा है। लिहाजा, किसानों को अधिक नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन सिंचाई महकमे की लापरवाही फिर सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन कुमार, भूरा, रामदेव आदि किसानों का आरोप था कि बिना सफाई कराए बिना ही रजवाहे में हर बार पानी छोड़ दिया जाता है, जिससे उन्हें काफी नुकसान होता है। एक साल में कई बार पटरी कट चुकी है। किसानों का आरोप है कि सिर्फ कागजों में ही रजवाहे की सफाई दिखा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed