फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   water crisis

हाथरस : वार्ड 23 में आठ हैंडपंप खराब, पानी के लिए तरस रहे बाशिंदे

Tue, 31 May 2022 11:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
water crisis
हाथरस : रमनपुर में खराब पड़े हैंडपंप को दिखाते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी में शहर के वार्ड नंबर 23 के बाशिंदों को जरूरत के लायक भी पानी नहीं मिल पा रहा। इस वार्ड में आठ इंडिया मार्क टू हैंडपंप खराब हैं। पाइपों में रिसाव की वजह से अमृत योजना के नलों से भी पानी की आपूर्ति नहीं मिल पा रही। ऐसे में लोगों को पानी की जरूरत पूरी करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
उल्लेखनीय है कि वार्ड संख्या 23 में रमनपुर, गिर्राज कालोनी, साकेत कॉलोनी, मुशी गंजाधर सिंह मार्ग और नवल नगर सहित कुछ हिस्सा आता है। आबादी के हिसाब से यहां 25 हैंडपंप अलग-अलग जगह लगे हुए हैं। इनमें से आठ हैंडपंप खराब हैं। अमृत योजना के तहत कुछ इलाकों में तो पाइप लाइन नहीं डाली गई है। जहां पाइप लाइन डाली गई है, वहां पाइप से पानी का रिसाव हो रहा है। इस कारण पानी लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। पाइप लाइन के लिए खुदाई की वजह से मार्ग भी जर्जर हालत में हैं। इस कारण लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

गर्मी में पर्याप्त पानी न मिलने के कारण काफी परेशानी हो रही है। अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डाली गई है, उसमें लीकेज होने की वजह से पानी पूरे प्रेशर से नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र
हैंडपंप खराब पड़े हैं। कुछ का पानी उतर गया है। वहीं अमृत योजना के तहत भी पानी नहीं मिल रहा। भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-सुभाष
एक तरफ नल से जल देने की बात कही जा रही है। अमृत योजना के तहत जो पाइप डाली गई है, वह अभी से दिक्कतें दे रही है। आगे पानी मिलेगा या नहीं, पता नहीं है।
-बादल
हमारे वार्ड में करीब 25 हैंडपंप लगे हैं। इनमें से आठ हैंडपंप खराब हैं। कई इलाकों में अभी अमृत योजना के तहत पानी की पाइप लाइन नहीं डाली गई है। जहां डाल दी गई है, उनमें कई इलाकों में पानी का रिसाव हो रहा है। जनता को वर्तमान में जल संकट से जूझना पड़ रहा है।

- अंजली शर्मा, सभासद
जहां-जहां से सूचना मिल रही है, वहां-वहां हैंडपंप सही कराए जा रहे हैं। अमृत योजना के तहत जहां पानी की पाइप लाइन में रिसाव की जानकारी मिल रही है, वहां इन पाइपों को ठीक कराया जा रहा है।
-सोमप्रकाश, सहायक अभियंता जलकल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed