फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ward full of patients suffering from vomiting, diarrhea and stomach ache

Hathras News: उल्टी, दस्त और पेट दर्द के मरीजों से वार्ड भरे

Tue, 23 Apr 2024 04:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Ward full of patients suffering from vomiting, diarrhea and stomach ache
गर्मी के तेवर और ज्यादा तल्ख हो रहे हैं। जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी से बीमारियां भी बढ़ रही हैं। लोग उल्टी, दस्त, पेट दर्द व एलर्जी की चपेट में आ रहे हैं। शहर के बागला संयुक्त अस्पताल से लेकर निजी चिकित्सकों के पास इन दिनों मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। सबसे ज्यादा मरीज बाल रोग विशेषज्ञ के पास पहुंच रहे हैं। गर्मी का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर दिखाई दे रहा है। बच्चे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन




सोमवार को बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में लगभग दो हजार मरीज पहुंचे। दवा से लेकर पर्चा काउंटर, पैथोलॉली लैब और चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की कतारें लगी रहीं। इमरजेंसी में सुबह से लेकर रात तक उल्टी, दस्त और पेट दर्द से पीड़ित मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन




रोजाना ऐसे लगभग सौ मरीज इमरजेंसी में पहुंच रहे हैं। जिससे इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक सब मरीजों से भर गए हैं। बाकी मरीजों ओपीडी से उपचार करा रहे हैं। सुबह से शाम और रात तक जिला अस्पताल में मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। ऐसा ही कुछ हाल शहर के निजी चिकित्सकों के पास है। जहां ओपीडी में मरीजों की लंबी-लंबी कतारें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







गर्मी बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में हर दिन 1500 से 2000 तक मरीज आ रहे हैं। इमरजेंसी में रोजाना सौ मरीज पहुंच रहे हैं। जिसमें अधिकांश मरीज उल्टी, दस्त व पेट दर्द से पीड़ित हैं। सभी मरीजों को परामर्श और दवाएं दीं जा रहीं हैं। जिन मरीजों को भर्ती करने की आवश्यकता है, उन्हें किया जा रहा है।
-डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस बागला संयुक्त अस्पताल।







क्या करें
गर्म हवाओं और लू से बचे, सावधानी बरतें।
धूप में गमछा, टोपी, चश्मा एवं छाते का प्रयोग करें।

धूप में चेहरे, सिर और गर्दन पर गीला कपड़ा रखें।

छांछ, लस्सी, नमक-चीनी का घोल, नींबू पानी व आम पना का सेवन करें।

संतुलित, हल्का व ताजा शुद्ध भोजन करें।

हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़े पहनें।

चक्कर या घबराहट आने पर डॉक्टर को दिखाएं।

आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार कराएं।
क्या न करें

तेज धूप में बाहर निकलने से बचें।

ठंडे व बासी भोजन का सेवन न करें।

चाय, कॉफी जैसे गर्म पेय पदार्थों का सेवन न करें।

शराब व अल्कोहल जैसे मादक पेय का सेवन न करें।

धूप में खड़े वाहनों में बच्चों काे अकेला न छोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed