फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Waiting for ration card to be made

Hathras: दस हजार लोगों को राशन कार्ड बनने का इंतजार, सरकारी दफ्तरों के लगा रहे चक्कर, नहीं सुन रहा कोई

Mon, 28 Jul 2025 05:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 05:15 PM IST
सार

हाथरस में राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कोई भी नहीं सुनता है। 

विज्ञापन
Waiting for ration card to be made
सरकारी राशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिले के 10 हजार लोगों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। ये आवेदक राशन कार्ड बनवाने और राशन प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन


शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक शहरी क्षेत्र में 65 और देहात में 75 फीसदी लोगों को सरकारी खाद्यान्न से लाभान्वित किया जा सकता है। वर्ष 2011 की जनगणना में जिले की आबादी करीब 15.64 लाख थी। इसके अनुसार करीब 11 लाख यूनिट को सरकारी खाद्यान्न मिल रहा है। मार्च 2024 तक जिले की अनुमानित आबादी करीब 18 लाख हो चुकी है। ऐसे में जिले के करीब 10 हजार आवेदकों को राशन मिलना तो दूर की बात, उनका राशन कार्ड तक नहीं बन रहा है। नए आवेदक राशन कार्ड बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार शहरी क्षेत्र में 65 और ग्रामीण क्षेत्र में 75 फीसदी लोगों को खाद्यान्न मुहैया कराया जा रहा है। सभी पात्रों को खाद्यान्न देने का प्रयास जारी है।-ध्रुवराज यादव, डीएसओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपात्रों के हटने के बाद ही नए को मिलता है लाभ

हाथरस पूर्ति विभाग की ओर से आयकर दाता, मृतक व अपात्रों का सत्यापन समय-समय पर कराया जाता है। इस सत्यापन में अब तक करीब छह हजार लोगों को सूची से निकाला जा चुका है। अपात्रों को सूची से निकाले जाने के बाद ही पात्र आवेदकों को लाभ मिल पाता है। इस कारण से छह हजार लोगों के राशन कार्ड बने, लेकिन 10 हजार लोगों का इंतजार अब तक जारी है।

हाथरस में राशन कार्ड

  • जिले में कार्डधारक - 2.91 लाख
  • यूनिट- 11 लाख
  • 2011 की जनगणना के अनुसार आबादी - 15.64 लाख
  • मार्च 2024 तक अनुमानित आबादी - 18 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed