फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Voter Verification

वोटर सत्यापन के दौरान 49 हजार वोटर कार्डों में निकलीं खामियां

Tue, 01 Oct 2019 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Voter Verification
निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिले में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत वोटर कार्ड सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इस वोटर कार्ड सत्यापन के दौरान अब तक हुए सत्यापन में करीब 49 हजार वोटर कार्डों में खामियां निकल कर सामने आई हैं। अब बीएलओ द्वारा इन खामियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 11.14 लाख मतदाताओं के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इस सत्यापन कार्य को मोबाइल एप के माध्यम से किया जा रहा है। वहीं इस कार्य में सीएससी, मतदाता पंजीकरण केंद्र सहित अन्य माध्यमों का भी सहारा लिया जा रहा है, ताकि निर्धारित समयावधि में सत्यापन का कार्य पूरा किया जा सके। इस सत्यापन के दौरान मतदाता से एक अन्य आइडी प्रूफ लिया जा रहा है। जिसकी डिटेल के आधार पर सत्यापन कार्य किया जा रहा है। अब तक जिले में 2.62 लाख मतदाताओं का सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

इस सत्यापन के दौरान वोटर कार्डों में खामियां भी सामने आ रही हैं। अब तक 49 हजार करीब वोटर कार्डों में तमाम तरीके की खामियां सामने आई हैं। इन खामियों को दूर करने के लिए बीएलओ द्वारा फॉर्म -8 भरवाया जा रहा है, ताकि खामी को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed