फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Visit of Passenger Facilitation Committee postponed

हाथरस : यात्री सुविधा समिति का दौरा टला, धरी रह गईं तैयारियां

Fri, 19 Aug 2022 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Visit of Passenger Facilitation Committee postponed
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड की यात्री सुविधा समिति के चेयरमैन सहित समिति के सदस्यों का शुक्रवार को हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आगमन होना था। इसे लेकर हाथरस जंक्शन स्टेशन पर विशेष सफाई की गई। सुबह से अफसरों की शाम तक धड़कनें बढ़ी रहीं, लेकिन अचानक चेयरमैन व समिति के सदस्यों का आगमन टल गया। इस कारण रेलवे प्रशासन की ओर से की गई तैयारियां धरी रह र्गइं। शाम को दौरा टलने की सूचना मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
रेलवे बोर्ड की यात्री सुविधा समिति के चेयरमैन पीके कृष्णदास अपनी पूरी टीम के साथ शुक्रवार को हाथरस जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए आ रहे थे। आगमन की सूचना पर प्रयागराज मंडल तक के अधिकारियों ने हाथरस जंक्शन स्टेशन पर डेरा डाल दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि यात्री सुविधा समिति के चेयरमैन व पदाधिकारियों ने प्रयागराज मंडल के तहत कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज के अलावा सिर्फ हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन को निरीक्षण के लिए चुना गया है। 14 सदस्यीय कमेटी के अधिकांश सदस्य इस निरीक्षण में चेयरमैन रहने की सूचना थी। वह सीधे तौर पर रेलवे बोर्ड को यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से शाम तक अफसरों के आगमन का इंतजार किया गया। स्टेशन में जगह-जगह विशेष सफाई की गई। अधिकारियों ने सुबह से शाम तक तैयारियां कीं। अचानक दोपहर को साढ़े तीन बजे आगमन टल गया। तब जाकर अधिकारियों व कर्मियों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed