फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Violation of fundamental rights of citizens during emergency

Hathras News: आपातकाल में नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हुआ हनन

Sun, 25 Jun 2023 11:51 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 25 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Violation of fundamental rights of citizens during emergency
लोकतंत्र सेनानी का सम्मान करते समिति के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : Samvad
भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में आपातकाल के विरूद्ध आवाज उठाने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने आपातकाल की कड़ुवी यादों को ताजा किया।
विज्ञापन




मुख्य वक्ता लोकतंत्र रक्षक सेनानी रमेश चंद आर्य ने कहा तत्कालीन राष्ट्रपति फख़रुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सिफारिश पर देश में आपातकाल की घोषणा की थी। सभी नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए थे। अभिव्यक्ति का अधिकार ही नहीं, बल्कि लोगों के पास जीवन जीने का अधिकार भी नहीं रह गया था।
विज्ञापन





जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में सभी विपक्षी दलों ने एकत्रित होकर सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आंदोलन किया था और देश के लोकतंत्र को बचाने का काम किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि आपातकाल के समय इंदिरा गांधी की सरकार ने विपक्ष के नेताओं पर अंग्रेजी सरकार से भी ज्यादा अत्याचार किए थे। कार्यक्रम में सांसद राजवीर सिंह दिलेर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, राजेश सिंह गुड्डू, लालबहादुर रावल, हरिशंकर राना, प्रेमसिंह कुशवाहा, अविनाश तिवारी, रूपेश उपाध्याय, प्रीती चौधरी, सुनील गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed