फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Villagers created a jam due to lack of drainage

Hathras: जल निकासी न होने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, बोले- प्रशासनिक अधिकारी सुध तक नहीं ले रहे

Sat, 21 Sep 2024 11:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 21 Sep 2024 11:14 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना था कि गांव से जल की निकासी न होने की वजह से मकानों में दरारें पड़ना शुरू हो गई हैं। कई मकान गिर गए हैं।

विज्ञापन
Villagers created a jam due to lack of drainage
ईशान नदी गांव में जल भराव से परेशान ग्रामीण ने लगाया जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग पर गांव बरसामई के पास ग्रामीणों ने जल निकासी न होने पर 21 सितंबर सुबह 11 बजे जाम लगा दिया। मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मौके पर एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान, पीडी राजेश कुरील पुलिस बल के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया। 

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि गांव से जल की निकासी न होने की वजह से मकानों में दरारें पड़ना शुरू हो गई हैं। कई मकान गिर गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो अन्य मकान भी गिर जाएंगे। जिन लोगों के मकान गिरे हैं, उनके नुकसान के आकलन के लिए विभाग से कोई नहीं आया है। 
विज्ञापन


गांव में जल निकासी न होने की वजह से खाने के सामान के साथ पीने के पानी तक की समस्या बनी हुई है। चारा तक नहीं मिल पा रहा है। मौके पर पहुंचे पीडी ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही फसलों में हुए नुकसान का भी आकलन कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम को खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed