फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Video of woman being beaten went viral, case registered

Hathras News: नाली रोके जाने का विरोध करने पर महिला के पीटने का वीडियो हुआ वायरल, मुकद्दमा दर्ज

Tue, 26 Sep 2023 09:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Sep 2023 09:27 PM IST
सार

गांव भगवंतपुर हतीसा में एक व्यक्ति ने मिट्टी डालकर नाली को रोक दिया था। जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया। तब कुछ नामजद और अज्ञात लोग गांव निवासी श्रीराम के घर में घुस आए और महिला और परिजनों के साथ मारपीट करने लगे।

विज्ञापन
Video of woman being beaten went viral, case registered
थाना हाथरस गेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव भगवंतपुर हतीसा में सोमवार की सुबह नाली रोके जाने का विरोध करने पर महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हुआ। घटना के संबंध में महिला के पति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


विदित है कि सोमवार को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव भगवंतपुर हतीसा में एक व्यक्ति ने मिट्टी डालकर नाली को रोक दिया था। जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया। तब कुछ नामजद और अज्ञात लोग गांव निवासी श्रीराम के घर में घुस आए और महिला और परिजनों के साथ मारपीट करने लगे। गांव में घटना को लेकर काफी हंगामा हुआ।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर काफी लोग कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने घायल का बागला संयुक्त जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस ने मंगलवार को घटना के संबंध में तीन नामजद चंद्रपाल, अवधेश और अंशू के साथ दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed