फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   velentien weak

वेलेंटाइन वीक के पहले दिन मनाया रोज डे

Sun, 07 Feb 2016 11:38 PM IST
hathras
hathras Updated Sun, 07 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। वेलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे के नाम रहा। युवा प्रेमियों ने छुपते छुपाते एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार किया। मोबाइल पर दिनभर लव मैसेज की बहार रही तो वहीं बाजारों में गुलाब के फूल अन्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक बिके। गिफ्ट गैलरियों पर भी आर्टिफिशियल गुलाब खरीदने वालों की भीड़ रही। सुबह से ही युवाओं के दिल धक-धक कर रहे थे। एकतरफा प्रेम करने वालों ने इजहार ए मोहब्बत अपने वेलेंटाइन के सामने कर ही दिया। जिनको जवाब हां में मिला, उनके चेहरे खिल गए, और जिनको न में जवाब मिला, उनके चेहरे मुरझा गए। रोज डे को किसी ने रेस्टोरेंट या फिर सिनेमा हॉल में। रोज डे सिर्फ प्रेमी युगलों ने ही नहीं मनाया, बल्कि पति पत्नी व दोस्तों ने भी एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर मनाया। प्यार का इजहार करने वालों ने गुलाबी गुलाब व दोस्ती करने वालों ने सफेद गुलाब दिया। सोशल नेटवर्किंग साइटों पर भी वॉलपेपर भेजकर रोज डे सेलीब्रेट किया गया।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed