{"_id":"6a7b8613dbf7c03edd022824","slug":"vehicle-full-of-children-stuck-in-a-ditch-near-the-mlas-residence-hathras-news-c-56-1-hts1003-152640-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विधायक आवास के पास गड्ढे में फंसी बच्चों से भरी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विधायक आवास के पास गड्ढे में फंसी बच्चों से भरी गाड़ी
Wed, 12 Aug 2026 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
सदर विधायक के आवास के पास गड्ढे में फंसी बच्चों को लाने वाली वैन। स्रोत : सोशल मीडिया
- फोटो : Social Media
सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर के आवास से महज कुछ ही कदम की दूरी पर जलभराव और जर्जर सड़क आम राहगीरों के अलावा खासकर स्कूली बच्चों के लिए आफत बन गई है। हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क के बीचों-बीच गहरा गड्ढा हो गया है। सोमवार को इस मार्ग पर उस समय स्थिति गंभीर हो गई जब बच्चों से भरी एक गाड़ी गहरे गड्ढे में जाकर फंस गई।
गाड़ी फंसते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बच्चों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि गाड़ी पलटने से बच गई। इसके बाद विद्यालय के अध्यापकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत करते हुए गाड़ी को धक्का देकर गड्ढे से बाहर निकाला, तब जाकर बच्चों की जान में जान आई।
यह गड्ढा आए दिन हादसों को न्योता दे रहा है। इसी मार्ग से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में पढ़ने जाते हैं। ऐसे में न बच्चे इस गड्ढे की वजह से गिरकर घायल हो जाते हैं, बल्कि स्कूली वाहन भी इसमें फंस जाते हैं। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन व नगर पालिका अध्यक्ष से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना तत्काल इस सड़क की मरम्मत कराई जाए और गड्ढे को भरवाया जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रोहित सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। गड्ढे को भरवाया जा रहा है।