{"_id":"69597e53d467a815e1082b29","slug":"use-of-commercial-cylinders-becomes-expensive-hathras-news-c-56-1-hts1003-142701-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: महंगा हुआ वाणिज्यिक सिलिंडरों का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: महंगा हुआ वाणिज्यिक सिलिंडरों का प्रयोग
Sun, 04 Jan 2026 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
वाणिज्यिक सिलिंडरों के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने से शहर के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, चाय की दुकानें और छोटे-छोटे खानपान प्रतिष्ठानों पर असर साफ दिखाई देने लगा है। गैस कंपनियों द्वारा 19 किलो के वाणिज्यिक सिलिंडर की कीमत में 111 रुपये की वृद्धि किए जाने के बाद इसकी कीमत 1751 रुपये तक पहुंच गई है। इसके चलते घरेलू और वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की कीमतों के बीच अंतर और बढ़ गया है।
घरेलू गैस सिलिंडर (14 किलो) डिलीवरी सहित 862 रुपये में उपलब्ध है। इस हिसाब से वाणिज्यिक सिलिंडर की तुलना में घरेलू गैस करीब 32 रुपये प्रति किलो तक सस्ती पड़ रही है। कीमतों में आए इस बड़े अंतर के कारण व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर एक बार फिर घरेलू सिलिंडरों के प्रयोग की आशंका बढ़ गई है।
छोटे दुकानदारों और ढाबा संचालकों का कहना है कि गैस की लगातार बढ़ती कीमतों ने उनके खर्च को काफी बढ़ा दिया है। पहले ही महंगाई और ग्राहकों की सीमित संख्या से जूझ रहे छोटे कारोबारी वाणिज्यिक सिलिंडर का खर्च उठाने में असमर्थ होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि वाणिज्यिक सिलिंडर के दाम बढ़ने के बाद घरेलू गैस सिलिंडर की मांग में इजाफा देखने को मिल सकता है। मिठाई विक्रेता जितेंद्र कुमार ने बताया कि गैस की कीमत में 32 रुपये प्रति किलो का अंतर मायने रखता है। इससे हमारे माल की लागत बढ़ जाएगी, जिसका असर आम ग्राहकों की जेब पर भी पड़ेगा।