{"_id":"5f32db7a8ebc3e3cad4dcac2","slug":"uproar-by-go-defence-party-on-false-news-of-bull-death-shaphu-news-ali240978774","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ की मौत की झूठी खबर पर गो रक्षा दलों का हंगामा, कोतवाली पर जमाया डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ की मौत की झूठी खबर पर गो रक्षा दलों का हंगामा, कोतवाली पर जमाया डेरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
क्षेत्र के गांव सिखरा में बीमार चल रहे एक सांड़ की करंट से मौत की झूठी खबर पर गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिए। जांच के बाद पुलिस द्वारा सांड़ के जीवित होने का वीडियो दिखाने के बाद बाद ही वे कोतवाली से गए।
जानकारी के अनुसार किसी ने सांड़ की करंट से मौत की झूठी खबर फैला दी। जिस पर सादाबाद एवं सहपऊ के गोरक्षा दल के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। सूचना पर पुलिस सांड़ की मौत की खबर देने वाले व आरोपी दोनों को पकड़ कर थाने ले गई। वहीं, गांव में से दो लोगों को पुलिस द्वारा ले जाने की सूचना पर गांव के पूर्व एवं वर्तमान प्रधान प्रतिनिधियों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सांड़ अब भी जिंदा है। इस पर कोतवाल ने इलाका इंचार्ज के साथ पुलिस को मौके पर भेजकर जांच करने को कहा। जांच के बाद पुलिस ने गो रक्षकों को सांड़ के जिंदा होने का वीडियो दिखाया तब वे कोतवाली से गए। कोतवाल सत्यप्रकाश ने बताया कि शिकायकर्ता ने झूठी सूचना दी थी। उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।