{"_id":"679be1e0abfdc2718a0f0319","slug":"up-board-control-room-getting-ready-to-monitor-practical-exams-hathras-news-c-56-1-hts1002-126304-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी के लिए तैयार हो रहा कंट्रोल रूम, 15 शिक्षकों की लगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी के लिए तैयार हो रहा कंट्रोल रूम, 15 शिक्षकों की लगी ड्यूटी
Fri, 31 Jan 2025 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:02 AM IST
सार
24 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होनी है। जिले में 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 35 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम तैयार किया जा रहा है। कंट्रोल रूम में 15 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
24 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होनी है। जिले में 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 35 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इससे पूर्व एक फरवरी से आठ फरवरी तक बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा होनी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन
प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम तैयार किया जा रहा है। डीआईओएस संतप्रकाश का कहना है कि हर हाल में नकल विहीन प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। कंट्रोल रूम में 15 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन