फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   broken statue of Parashuram on ghanta ghar

हाथरस: घंटाघर पर परशुराम प्रतिमा की खंडित, बाइक सवार युवक ने दिया घटना को अंजाम, सीसीटीवी में हुआ कैद

Thu, 17 Sep 2026 01:53 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 17 Sep 2026 01:53 PM IST
सार

फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी युवक घंटाघर की तरफ से बाइक पर बुर्ज वाला कुआं की ओर आता है। उसने मात्र 15 सेकेंड के भीतर ईंट फेंककर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया, कीचड़ फेंका और तुरंत फरार हो गया।
 

विज्ञापन
broken statue of Parashuram on ghanta ghar
सीसीटीवी में कैद आरोपी युवक, जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर के बुर्ज वाला कुआं पर मंगलवार देर रात अज्ञात बाइक सवार युवक ने भगवान परशुराम की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी ने प्रतिमा पर कीचड़ भी फेंका। वारदात के दौरान प्रतिमा का फरसा, धनुष और अंगुलियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना से ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौके पर जमा हो गए। तनाव बढ़ता देख पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी युवक घंटाघर की तरफ से बाइक पर बुर्ज वाला कुआं की ओर आता है। उसने मात्र 15 सेकेंड के भीतर ईंट फेंककर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया, कीचड़ फेंका और तुरंत फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया केस, पांच टीमें गठित
ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा उर्फ योगा पंडित की तहरीर पर कोतवाली सदर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और सर्विलांस समेत पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें गठित लगाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों व समाज के लोगों ने जताया रोष
सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, बसपा नेता अविन शर्मा, धीरज पांडेय, प्रशांत शर्मा और शरद उपाध्याय (नंदा) समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed