{"_id":"640ad1f34b030d780c059a43","slug":"unknown-vehicle-collided-with-farmer-died-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अज्ञात वाहन ने किसान में मारी टक्कर, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अज्ञात वाहन ने किसान में मारी टक्कर, हुई मौत
Fri, 10 Mar 2023 12:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:15 PM IST
सार
गांव इकबालपुर निवासी किसान सिकंदराराऊ में डॉक्टर को दिखा कर वापस पैदल अपने गांव इकबालपुर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने इस्लाम को टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई।
विज्ञापन
मृतक किसान इस्लाम खान
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम 7 बजे एटा जीटी रोड पर गांव इकबालपुर जाने वाले लिंक मार्ग पर 51 वर्षीय किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे किसान के सिर में गंभीर चोट आई। किसान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव इकबालपुर निवासी किसान इस्लाम खान पुत्र नवाब खान सिकंदराराऊ में डॉक्टर को दिखा कर वापस पैदल अपने गांव इकबालपुर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने इस्लाम को टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई।
विज्ञापन
तत्काल उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
विज्ञापन