{"_id":"6a2a990332f052be2b0d0023","slug":"uncontrolled-truck-broke-wall-and-went-towards-railway-line-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: चालक को आई नींद की झपकी, अनियंत्रित ट्रक दीवार तोड़ता हुआ रेलवे लाइन की ओर जा घुसा, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: चालक को आई नींद की झपकी, अनियंत्रित ट्रक दीवार तोड़ता हुआ रेलवे लाइन की ओर जा घुसा, बड़ा हादसा टला
Thu, 11 Jun 2026 04:46 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 11 Jun 2026 04:46 PM IST
सार
यदि ट्रक कुछ मीटर और आगे बढ़ता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटनास्थल के निकट पिछले करीब 35 वर्षों से लोहार समाज के लोग सड़क किनारे रहते हैं। यदि ट्रक 20 मीटर और आगे आता तो उनका 15 सदस्यीय परिवार चपेट में आ सकता था।
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक दीवार तोड़ता हुआ रेलवे लाइन की ओर जा घुसा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
कस्बा मुरसान में 10 जून देर रात करीब 1 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रयागराज से धान की भूसी लेकर मथुरा के कोसीकलां जा रहा एक अनियंत्रित ट्रक रेलवे फाटक संख्या 324-सी के पास सुरक्षा गार्डर व दीवार तोड़कर लाइन के करीब पहुंच गया।
विज्ञापन
ट्रक चालक रविंद्र को मुरसान पहुंचने पर नींद की झपकी आ गई। इससे ट्रक बेकाबू होकर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हुए लाइन की ओर घुस गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चालक ने तुरंत ट्रक मालिक को सूचना दी। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। उसने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। रेलवे संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की चिंता
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रक कुछ मीटर और आगे बढ़ता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटनास्थल के निकट पिछले करीब 35 वर्षों से लोहार समाज के लोग सड़क किनारे रहते हैं। रनिया ने बताया कि यदि ट्रक 20 मीटर और आगे आता तो उनका 15 सदस्यीय परिवार चपेट में आ सकता था। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की मांग की है।
विज्ञापन