फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two youths gang-raped with teenager who went to defecation

शौच करने के लिए गई किशोरी के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 21 Sep 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two youths gang-raped with teenager who went to defecation
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी फरार
विज्ञापन

हसायन के गांव में हुई शर्मनाक घटना, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
हसायन (हाथरस)। क्षेत्र के एक गांव में दो युवक एक किशोरी को बाजरा के खेत में खींचकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद गांव से फरार हो गए। जानकारी होने पर पीड़ित किशोरी के ननिहाल वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। कोतवाली पुलिस ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। किशोरी अलीगढ़ जिले के एक गांव की मूल निवासी है और छह दिन पूर्व ही वह अपनी ननिहाल में छह दिन पूर्व रहने के लिए आई थी।
बताते हैं कि किशोरी गुरुवार की शाम को करीब पौने सात बजे गांव के ही बाहर जंगल में शौच करने के लिए गई थी। जैसे ही वह बिटौरे के पास शौच के लिए पहुंची तो आरोपी किशोरी को बाजरा के खेत की तरफ खींचकर ले गए। आरोपियों ने किशोरी के हाथ-पांव पकड़कर उसके साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी गांव की तरफ भागने लगे। कुछ लोगों ने किशोरी के परिजनों को इसकी सूचना दी तो परिजन भी मौके की ओर दौड़े। रास्ते में उनका आरोपियों से सामना हो गया। दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई और लाठी-डंडे भी चल गए।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद आरोपी किशोरी और उसके मामा को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित किशोरी ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने गुरुवार की रात को ही घटना की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। पीड़िता के मामा ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कार्यवाहक कोतवाली इंचार्ज राकेश यादव का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित किशोरी को उपचार के लिए जिला महिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed