फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two Veterinary Officers clash and come to blows in front of the CVO.

Hathras News: सीवीओ के सामने भिड़े दो पशु चिकित्साधिकारी, हाथापाई

Fri, 11 Sep 2026 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 11 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two Veterinary Officers clash and come to blows in front of the CVO.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विकास भवन स्थित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) कार्यालय में दो जिम्मेदार अधिकारियों के बीच तीखी झड़प और हाथापाई का मामला सामने आया है। हसायन में तैनात पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीयूष कुमार सिंह ने बस्तोई के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धनंजय कुमार पर गाली-गलौज करने और गर्दन दबाकर जानलेवा हमला करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना नौ सितंबर की बताई जा रही है। मुरसान थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


सीवीओ के सामने ही शुरू हुआ विवाद

पीड़ित डॉ. पीयूष कुमार सिंह के अनुसार, नौ सितंबर को वह विभागीय कार्य से विकास भवन स्थित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से बात करने उनके कक्ष में बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान वहां पहुंचे बस्तोई के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धनंजय कुमार अचानक उनसे उलझ गए और गाली-गलौज करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी चिकित्सक ने उनकी गर्दन दबा दी और काफी देर तक उन्हें दबोचे रखा। पशु चिकित्सक डाॅ. धनंजय सिंह का कहना है कि वह कार्यालय में बैठे थे, तभी उन पर हमला किया गया। उनके चेहरे पर नाखून लगे हैं और चोट भी आई है। सीवीओ साहब के सामने पूरी घटना हुई।
विज्ञापन


स्टाफ ने बीच-बचाव कर अलग किया

घटना के वक्त कक्ष में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी समेत कार्यालय के अन्य स्टाफ मौजूद थे। स्थिति बिगड़ती देख वहां अधिकारी और कर्मचारियों बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। डॉ. पीयूष का कहना है कि यदि मौके पर मौजूद कर्मचारी बीच-बचाव न करते तो उनके साथ कोई अप्रिय या गंभीर घटना घट सकती थी। घटना के बाद पीड़ित चिकित्साधिकारी ने थाना मुरसान में आरोपी चिकित्सक के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों के चिकित्सकों के बीच लंबे समय मतभेद चल रहे हैं। यह पहली बार नहीं है। दोनों ही चिकित्सकों को चेतावनी पत्र जारी करते हुए सर्विस रिकॉर्ड में ब्लैक मार्क दिया गया है। अगली बार इस तरह की घटना होती है तो इनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।


-डाॅ.विजय कुमार यादव, सीवीओ

घटना की शिकायत मिली है। दूसरे पक्ष का बयान दर्ज करने और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और परिस्थितियों की सही तस्वीर साफ हो सकेगी। मामले जांच की जा रही है।

-जेएन अस्थाना, सीओ सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed