{"_id":"6aa54d6f32906026dc0e246e","slug":"youth-arrested-with-illegal-pistol-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अवैध तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल, महिला की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अवैध तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल, महिला की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
Sat, 12 Sep 2026 06:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 12 Sep 2026 06:32 PM IST
सार
गांव की एक महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और राजेश को अवैध तमंचा सहित पकड़ा।
विज्ञापन
सहपऊ कोतवाली, हाथरस
- फोटो : संवाद
विस्तार
सहपऊ कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव नगला बंजारा भाग गुतहरा निवासी राजेश को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई युवक के तमंचा के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद की गई।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवक का तमंचा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला था।
गांव की एक महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और राजेश को अवैध तमंचा सहित पकड़ा। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने युवक राजेश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन