{"_id":"5fb83a2e8ebc3e9be9187668","slug":"two-teenagers-olested-in-hathras-both-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस में दो किशोरियों से दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस में दो किशोरियों से दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Sat, 21 Nov 2020 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 21 Nov 2020 03:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी दो दलित किशोरियों को दो युवकों ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। रात भर गायब रहने के बाद सुबह जब दोनों घर पहुंचीं तो उन्होंने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने कोतवाली में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों किशोरियों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी दो किशोरियां बृहस्पतिवार की शाम को गायब हो गईं। परिवार के लोगों ने उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इस पर उनके पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर गांव वालों की मदद से उनकी तलाश शुरू की। आरोप है कि दोनों किशोरियों को दो युवक अपने साथ कार से ले गए और गांव से बाहर खेत में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपियों ने दोनों को शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे गांव के बाहर छोड़ दिया। इसके बाद दोनों किशोरियों ने घर जाकर दुष्कर्म की पूरी जानकारी परिजनों को दी। परिजन अपनी बेटियों को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। किशोरियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी धर्मेंद्र ने हमको फोन करके रात में बुलाया था जिस पर वह अपनी सहेली को साथ लेकर घर वालों को बिना बताए चली गई थी। वहां पर धर्मेंद्र व उसके साथी अर्जुन ने उनके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
परिजनों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। दोनों किशोरियों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस ने नामजद आरोपी धर्मेंद्र व अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
-विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक, हाथरस