फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two mega factories worth 4,000 crore to be set up in Salempur.

Hathras News: सलेमपुर में चार हजार करोड़ से लगेंगी दो मेगा फैक्टरियां

Tue, 15 Sep 2026 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 15 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Two mega factories worth 4,000 crore to be set up in Salempur.
सलेमपुर में तैयार होता औद्योगिक क्षेत्र।  संवाद - फोटो : Samvad
विनीत चौरसिया
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की इन्वेस्ट यूपी नीति के तहत जिले में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के जरिये उद्योग स्थापित करने की राह आसान हो गई है। सलेमपुर में विकसित किए जा रहे नए औद्योगिक क्षेत्र में बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा करीब चार हजार करोड़ रुपये के निवेश से दो मेगा फैक्टरियों की स्थापना कराने की पुरजोर कोशिशें चल रही हैं।
इस बड़े निवेश के लिए आधिकारिक स्तर पर बातचीत अंतिम दौर में है और आगामी 20 दिनों के भीतर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार का मुख्य जोर हाथरस के इस नए औद्योगिक गलियारे में देश-विदेश के बड़े से बड़े निवेशकों को लाने पर है। वैश्विक स्तर की फैक्टरियां स्थापित होने से न केवल हाथरस का औद्योगिक परिदृश्य पूरी तरह बदल जाएगा, बल्कि जिले व आसपास के हजारों स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन

सलेमपुर में करीब 499 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किया जा रहा है। यहां चौड़ी सड़कें, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जल निकासी, औद्योगिक सुरक्षा और लॉजिस्टिक सपोर्ट जैसी तमाम आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को धरातल पर उतारने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा-बरेली हाईवे की कनेक्टिविटी निवेशकों की पहली पसंद
इस नए औद्योगिक क्षेत्र की सबसे बड़ी खासियत इसकी भौगोलिक स्थिति है। यह पूरा इलाका मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग से बिल्कुल सटा हुआ है। हाईवे से सीधा जुड़ाव होने के कारण यहां स्थापित होने वाले उद्योगों को कच्चा माल मंगाने और तैयार उत्पाद देश के अन्य हिस्सों तक भेजने में किसी तरह की परिवहन समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। यही बेहतरीन कनेक्टिविटी विदेशी निवेशकों को यहां पूंजी लगाने के लिए सबसे ज्यादा आकर्षित कर रही है। शासन स्तर से टीमें लगातार विदेशी निवेशकों के प्रतिनिधियों के संपर्क में हैं, जिससे जल्द से जल्द एमओयू और भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी कराई जा सके।


सलेमपुर का नया औद्योगिक क्षेत्र विश्व स्तरीय है। प्रदेश सरकार की जो सोच है, उसके हिसाब से काम हुआ तो इस इंडस्ट्रियल एरिया की अपनी अलग पहचान होगी। हम एक बहुत ही उत्कृष्ट इंडस्ट्रियल एरिया का निर्माण पूरा करने जा रहे हैं। जल्द ही हाथरस जनपद को बड़ी सौगातें मिल सकती हैं।
-श्याम गोपाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीसीडा, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed