{"_id":"6009c1268ebc3e2e3e49d037","slug":"two-man-raped-with-women-sadabad-news-ali2543609138","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पिलाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पिलाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को शराब पिलाकर दो लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कोतवाली में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
रिपोर्ट में महिला ने बताया कि पिछले छह सात दिनों से गांव में हो रहे खेल तमाशे में उसकी एक कलाकार से दोस्ती हो गई। 20 जनवरी को शाम करीब तीन बजे उसने कलाकार से फोन पर बात की और उससे गांव के निकट पुल पर मिलने के लिए पहुंची। वहां से महिला उसके साथ बाइक से चली गई। उसने उससे शादी करने की बात कही।
हालांकि, इस दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़े की वजह युवक उसे वहीं छोड़ गया। जब महिला ने घर जाने की विनती की तो उसने अपने भाइयों को उसके साथ भेजा। उसके भाइयों ने उसे शराब पिलाई और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।