{"_id":"63fd092410dd0490d406d1d4","slug":"two-cheaters-caught-in-high-school-science-exam-hathras-news-c-2-1-55221-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: पर्ची से नकल कर रहीं थीं दो छात्राएं, सचल दल ने पकड़ा और कॉपी कर दीं सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: पर्ची से नकल कर रहीं थीं दो छात्राएं, सचल दल ने पकड़ा और कॉपी कर दीं सील
Tue, 28 Feb 2023 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:18 AM IST
सार
दो छात्राओं को सचल दल ने पर्ची से नकल करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद उनकी कॉपी को नकल के साथ सील कर दिया गया। उनकी कॉपी क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय को भेजी गई हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान मेंडू रोड स्थित सीएलआरएन सेक्सरिया इंण्टर कॉलेज का निरीक्ष्रण करतीं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में सोमवार को पहली पाली में आयोजित विज्ञान के पेपर में सचल दल ने दो छात्राओं को पर्ची से नकल करते हुए पकड़ लिया। दोनों की कॉपियों को नकल के साथ सील करते हुए, परीक्षा देने के लिए दूसरी उत्तरपुस्तिका दी गई, जिस पर उन्होंने परीक्षा दी।
विज्ञापन
हाथरस में यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराए जाने की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। 16 फरवरी से शुरू हुई परीक्षा में पहली बार सोमवार को दो नकलची पकड़े गए हैं। सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा थी। इसी बीच बीएसए राहुल कुमार पवार का सचल दल दादा मेघ सिंह इंटर कॉलेज सूसामई हसायन पहुंचा। यहां पर सचल दल के परीक्षार्थियों की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच दो छात्राओं को सचल दल ने पर्ची से नकल करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद उनकी कॉपी को नकल के साथ सील कर दिया गया। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि दादा मेघ सिंह इंटर कॉलेज सूसामई में दो छात्राओं को नकल के साथ पकड़ा है। उनकी कॉपी सील क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय को भेजी गई हैं।
विज्ञापन