{"_id":"6ab7afe3819dacc1130429da","slug":"two-bike-thieves-held-with-stolen-motorcycles-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दो बाइक चोर गिरफ्तार, अलीगढ़ से चुराई हीरो-स्प्लेंडर बरामद, चंदपा पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दो बाइक चोर गिरफ्तार, अलीगढ़ से चुराई हीरो-स्प्लेंडर बरामद, चंदपा पुलिस ने भेजा जेल
Sat, 26 Sep 2026 05:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 26 Sep 2026 05:14 PM IST
सार
हाथरस में चंदपा कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान चोरी की दो मोटर साइकिल सहित दो चोर पकड़े। बरामद बाइकों में एक हीरो प्रो और एक स्प्लेंडर शामिल हैं, दोनों वाहन अलीगढ़ से चुराए गए थे।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
चंदपा कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान चितावर वाले रोड पर दो मोटर साइकिल चोरों को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी की दो मोटर साइकिलें बरामद हुईं। इनमें एक हीरो प्रो और एक स्प्लेंडर बाइक शामिल थी।
विज्ञापन
पकड़े गए चोरों की पहचान विवेक निवासी असरोही थाना सासानी और विकास कुशवाहा निवासी ग्राम महमूदपुर बरसे थाना सासानी के रूप में हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों मोटर साइकिलें अलीगढ़ से चोरी की गई थीं।
विज्ञापन
चंदपा कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि दोनों अपने शौक के लिए चोरी करते थे। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की तलाश कर रही है।
विज्ञापन