{"_id":"678ea6ddccbf2f8d540fc58f","slug":"two-arrested-for-selling-fake-spare-parts-in-the-name-of-tvs-company-hathras-news-c-113-1-sali1011-101420-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: स्पेयर पार्ट्स की दुकानों पर छापा, नकली स्पेयर पार्ट्स बेचने में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: स्पेयर पार्ट्स की दुकानों पर छापा, नकली स्पेयर पार्ट्स बेचने में दो गिरफ्तार
Tue, 21 Jan 2025 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:11 AM IST
सार
गुरुग्राम में टीवीएस कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर अजय कुमार और जांचकर्ता पवन राघव ने बताया कि कंपनी को शिकायतें मिल रही थीं कि गंगीरी क्षेत्र में टीवीएस कंपनी का मार्का लगाकर आटो मोबाइल दुकानदार नकली स्पेयर पार्ट्स बेच रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीवीएस कंपनी के अधिकारियों ने यहां पुलिस के साथ मिलकर यहां मोटरसाइकिलों के स्पेयर पार्ट्स बेचने वाली दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दो दुकानों में टीवीएस कंपनी के नाम पर नकली स्पेयर पार्ट्स बरामद हुए। कंपनी की ओर से मुकदमा दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने दोनों दुकानदारों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
गुरुग्राम में टीवीएस कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर अजय कुमार और जांचकर्ता पवन राघव ने बताया कि कंपनी को शिकायतें मिल रही थीं कि गंगीरी क्षेत्र में टीवीएस कंपनी का मार्का लगाकर आटो मोबाइल दुकानदार नकली स्पेयर पार्ट्स बेच रहे हैं। इस पर 20 जनवरी को गंगीरी चौराहा स्थित गंगा ऑटोमोबाइल और जेएमडी ऑटोमोबाइल की दुकानों पर पुलिस के साथ छापा मारा गया।
विज्ञापन
दोनों दुकानों से ब्रेक शू, ऑयल, कटोरा, किलर सहित अन्य सामानों में टीवीएस कंपनी का फर्जी मार्का लगा था। असिस्टेंट मैनेजर अजय कुमार ने गंगा ऑटोमोबाइल के मालिक प्रमोद कुमार निवासी गांव डोरई थाना छर्रा और जेएमडी ऑटोमोबाइल के मालिक रोहतास निवासी गांव हुसेपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों दुकानदारों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन