फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rush in Jhoola

Hathras News: वीकेंड पर उमड़ी भीड़, झूलों ने दो दिन में कमाए पांच लाख

Tue, 22 Sep 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 22 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Rush in Jhoola
मेले में लगे मिक्सर झूले पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
मेला श्रीदाऊजी महाराज में शनिवार और रविवार के अवकाश के चलते जबर्दस्त भीड़ उमड़ी। झूलों पर टिकट लेने वालों की कतारें लगी रहीं। एक अनुमान के मुताबिक पिछले दो दिनों के अंदर झूलों ने करीब पांच लाख रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन

झूलों पर उमड़ी भीड़ और मीना बाजार में हुई चौतरफा बिक्री से ठेकेदारों, झूला संचालकों व छोटे-बड़े दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।मेले में सुरक्षा मानकों की जांच और एनओसी मिलने के बाद संचालित हो रहे 16 झूलों पर दोपहर बाद से ही युवाओं और बच्चों का तांता लगना शुरू हो गया, जो देर रात तक निरंतर जारी रहा।
विज्ञापन

झूला संचालकों के अनुसार औसतन एक झूले पर रोजाना करीब 300 युवा और बच्चे रोमांचक सैर का आनंद ले रहे हैं। झूला सेक्टर में यूं तो आसमानी झूला, ब्रेक डांस, नाव और ड्रैगन झूलों पर भी दर्शकों की भीड़ जुटी रही, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा दीवानगी मिक्सर झूले पर देखी जा रही है। मेला झूलों के संचालक राजीव कुमार ने बताया कि दो दिन का मेला काफी बेहतर रहा है, अधिकारियों के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से अच्छा कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला बाजार के स्टॉलों पर भी रही बहार
झूलों के साथ-साथ मेला परिसर का महिला बाजार, मीना बाजार और खान-पान का दायरा भी ग्राहकों से गुलजार रहा। झूलों का आनंद लेने के बाद परिवारों ने महिला बाजार में सजधज कर तैयार फैंसी पर्स, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कांच की चूड़ियों, क्रॉकरी और खिलौनों की दुकानों पर जमकर खरीदारी की। दो दिनों की इस बंपर ग्राहकी ने शुरुआती मंदी और प्रशासनिक तकरार से सहमे मेला व्यापारियों के उत्साह को दोगुना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed