फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two ADO adverse entry, BDO warned

दो एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, बीडीओ को चेतावनी

Thu, 08 Dec 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Thu, 08 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two ADO adverse entry, BDO warned
सीएचसी पर सीएमओ और चिकित्सकों से जानकारी लेते विशेष सचिव। - फोटो : अमर उजाला
जिले के नोडल ऑफिसर एवं विशेष सचिव लघु सिंचाई एवं भूगर्भ विभाग राजीव रौतेला ने गुरुवार को मुरसान ब्लॉक कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान का मुआयना किया। उन्होंने जिले में सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर और स्टाफ  की समय से उपस्थिति पर जोर दिया और इसके लिए हाजिरी का इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम तैयार कराने के निर्देश सीएमओ को दिए। 
विज्ञापन


मुरसान ब्लॉक दफ्तर में विशेष सचिव ने विकास योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यों के पर्यवेक्षण में शिथिलता मिलने पर बीडीओ महेशचंद्र पचौरी को चेतावनी दी और उत्तरदायित्वों के निर्वहन में ढिलाई पर एडीओ कृषि सतीशचंद्र शर्मा, एडीओ समाज कल्याण जयंती प्रसाद को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि और प्रभारी एडीओ पंचायत हरनारायण सिंह को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विशेष सचिव ने दो दिसंबर की ब्लॉक की साप्ताहिक बैठक का कार्यवृत्त अभिलेखों में मानक के अनुसार नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने ब्लॉक के फील्ड स्टाफ  सहित प्रत्येक कर्मचारी की दैनिक डायरी में रोजाना के कार्यकलापों का ब्योरा दर्ज करने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि बीडीओ द्वारा सत्यापन के बिना किसी भी कर्मचारी का वेतन आहरित नहीं किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ब्लॉक में लोहिया आवास, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं की कार्यप्रगति के बारे में बीडीओ से पूछताछ की।ब्लाक में पांच लोहिया आवास अपूर्ण होने की जानकारी मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे। दोषी ग्राम पंचायत अधिकारी के वेतन से वसूली की जाए। 

विशेष सचिव ने ब्लॉक कर्मचारियों की जीपीएफ  पासबुक तथा सेवा अभिलेखों का मुआयना कर उन्हें अद्यावधिक करने के बारे में संबंधित पटल प्रभारियों को निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक परिसर में समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये बीडीओ को निर्देश दिए।

विशेष सचिव ने सीएचसी मुरसान के निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिए नियमित रूप से सफाई कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के बारे में एमओआईसी को निर्देश दिए।  ओपीडी, पैथोलॉजी, एक्सरे, टीकाकरण, दवा वितरण, ड्रैसिंग रूम और जच्चा-बच्चा वार्ड का मुआयना किया। एमओआईसी डॉ.एसएस भदौरिया और पैरा मेडिकल स्टाफ  से भी इस बारे में पूछताछ की।


विशेष सचिव ने अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में सभी जरूरी दवाओं की उपलब्धता पर संतोष व्यक्त किया और सीएचसी मुरसान को एक्सीलेंस बनाने के लिए एमओआईसी डॉ. भदौरिया को निर्देश दिए। विशेष सचिव ने इस मौके पर जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदारों से प्रसव सुविधा में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने और मौजूद आशा बहुओं से समय से मानदेय मिलने के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed