{"_id":"6485f41cd0b3f1043208c746","slug":"two-accused-arrested-after-the-video-of-the-fight-went-viral-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मारपीट का वीडियो वायरल होने पर दो आरोपी गिरफ्तार, एक युवक को चार लोग पीट रहे थे बेरहमी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मारपीट का वीडियो वायरल होने पर दो आरोपी गिरफ्तार, एक युवक को चार लोग पीट रहे थे बेरहमी से
Sun, 11 Jun 2023 09:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 11 Jun 2023 09:49 PM IST
सार
वीडियो में एक युवक की पिटाई कर रहे थे। इस दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। पुलिस ने पीड़ित युवक राजा शर्मा पुत्र राममूर्ति शर्मा निवासी लहौर्रा की तहरीर के आधार पर मारपीट व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
मारपीट प्रतीकात्मक
- फोटो : social media
विस्तार
हाथरस में सासनी कोतवाली क्षेत्र के रुदायन में शराब ठेके के पास हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें एक युवक को चार लोग बेरहमी से लात से मार रहे हैं और बाइक भी चढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार की देर शाम कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीडियो में एक युवक की पिटाई कर रहे थे। इस दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। पुलिस ने पीड़ित युवक राजा शर्मा पुत्र राममूर्ति शर्मा निवासी लहौर्रा की तहरीर के आधार पर मारपीट व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नानऊ अड्डा से आरोपी विभात पुत्र विमल निवासी पारस कॉलोनी व अंकित पुत्र यादराम निवासी जामुन बाला मोहल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दो अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन