फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   MLC Elections: Teachers take the lead, degree-holders lag behind

एमएलसी चुनाव : गुरुजी आगे, डिग्रीधारी रहे पीछे

Sat, 24 Oct 2026 02:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 24 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
MLC Elections: Teachers take the lead, degree-holders lag behind
सादाबाद में मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अंगुली पर मतदान का निशान दिखाते मतदाता। संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस। शिक्षक और स्नातक विधान परिषद सदस्य पद के लिए जिले में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान हुआ। इस चुनाव में स्नातक डिग्रीधारियों के मुकाबले शिक्षकों में ज्यादा उत्साह दिखाई दिया। स्नातक के लिए 15 बूथों पर 13,797 में 6,482 मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि शिक्षक के लिए आठ बूथों पर 2566 में 1595 मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन

इस तरह दोनों सीटों पर कुल 16363 मतदाताओं में से 8,077 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 62.16 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 46.98 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डीएम सत्यप्रकाश पटेल, एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा व अन्य अधिकारियों ने सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार, दोनों ही वर्गों में महिला मतदाताओं की तुलना में पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत अधिक रहा। डीएम और एसपी ने विकास खंड मुरसान, पीबीएस इंटर कॉलेज हाथरस, विकास खंड हसायन, गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ, केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी, विकास खंड कार्यालय सादाबाद और सहपऊ में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि मतदान कक्षों में चुनाव सामग्री के अलावा अन्य कोई भी अनावश्यक सामग्री नहीं रहनी चाहिए, ताकि मतपत्रों की गोपनीयता और निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता पूरी तरह सुरक्षित रहे। इसके साथ ही, उन्होंने विजिटर पंजिका पर हस्ताक्षर कर व्यवस्थाओं को परखा और तैनात माइक्रो ऑब्जर्वर को पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर कड़ी नजर रखते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इधर, सुबह से ही मतदान केंद्र के पास मतदान पर्ची के लिए प्रत्याशियों ने अपने मतदान अभिकर्ताओं को बस्ता लेकर मुस्तैद कर दिया। आठ बजते ही मतदान शुरू हुआ। वोटिंग लिस्ट में नाम आदि ऑनलाइन और हार्डकॉपी से नाम तलाशे गए और पर्ची बनाकर दी गईं। तैनात पुलिसकर्मियों ने मोबाइल, बैग व अन्य सामान बाहर ही रखवा लिया। मतदाता ने मतदान केंद्र में बाएं हाथ की अंगुली पर स्याही लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed