{"_id":"6adbd0aa287493312c013a42","slug":"surpassing-875-lakh-students-arnav-becomes-india-genius-hathras-news-c-56-1-sali1016-156080-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 8.75 लाख विद्यार्थियों को पछाड़ अर्णव बने इंडिया जीनियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 8.75 लाख विद्यार्थियों को पछाड़ अर्णव बने इंडिया जीनियस
Sat, 24 Oct 2026 02:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
डिया जीनियस अवॉर्ड ओलंपियाड- 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान आने पर अर्णव शर्मा को सम्मान
- फोटो : Samvad
हाथरस। इंडिया जीनियस अवॉर्ड ओलंपियाड- 2026 में बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा आठ के छात्र अर्णव शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। देशभर के 8.75 लाख विद्यार्थियों के बीच शीर्ष स्थान प्राप्त कर अर्णव ने इंडिया जीनियस का खिताब अपने नाम किया।
लखनऊ में आयोजित 13वें इंडिया जीनियस अवॉर्ड समारोह में अर्णव को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता हरीशचंद्र श्रीवास्तव, भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक गुप्ता, समाजसेवी राहुल सेन सतसेना, दंत चिकित्सक डॉ. गोविंद जायसवाल और राष्ट्रीय स्वरूप के महाप्रबंधक सत्यप्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे।
इस मौके पर बीएलएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन बीएल शर्मा ने अर्णव को आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अर्णव की माता और नानी भी समारोह में मौजूद रहीं। प्रधानाचार्य विद्या प्रतिक बार्टक्के ने छात्र को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया।