फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   More than half of the educated electorate turned away from the graduate constituency elections.

Hathras News: स्नातक चुनाव में आधे से ज्यादा शिक्षितों ने मोड़ा मुंह

Sat, 24 Oct 2026 02:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 24 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
More than half of the educated electorate turned away from the graduate constituency elections.
मतदान के बाद बागला इंटर कॉलेज से वापस जाते मतदान कर्मी। संवाद - फोटो : Samvad
प्रशांत भारती
विज्ञापन

हाथरस। लोकतंत्र में पढ़े-लिखे वर्ग से जागरूक और शत-प्रतिशत मतदान की उम्मीद की जाती है, लेकिन जिले में विधान परिषद सदस्य के निर्वाचन के आंकड़ों ने चिंताजनक तस्वीर पेश की है। आधे से ज्यादा स्नातक मतदाताओं ने इस चुनाव से दूरी बनाए रखी।
आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 53.02 प्रतिशत (7,315) शिक्षित मतदाताओं ने चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भी 37.84 प्रतिशत (971) मतदाता वोट डालने केंद्रों तक नहीं पहुंचे। दोनों ही चुनावों में महिला मतदाताओं की उदासीनता पुरुषों के मुकाबले काफी अधिक रही। संवाद
विज्ञापन


शिक्षक सीट : सासनी में टूटा रिकॉर्ड, 70.91% पड़े वोट
शिक्षक सीट के लिए जिले भर में बने आठ बूथों पर कुल 2,566 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 1,595 मतदाताओं (1,181 पुरुष एवं 414 महिला) ने वोट डाले।

सबसे आगे सासनी :
केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी (कक्ष संख्या तीन) बूथ पर सबसे अधिक 70.91% मतदान हुआ। मुरसान क्षेत्र पंचायत कार्यालय में 67.49%, क्षेत्र पंचायत कार्यालय सहपऊ में 64.06% और सादाबाद में 62.57% मतदान दर्ज किया गया। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 67.56% रहा, जबकि 50.61% महिला शिक्षकों ने वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातक निर्वाचन : 53.02% मतदाताओं ने बनाई दूरी
जनपद में कुल 13,797 पंजीकृत स्नातक मतदाता थे, जिनमें से मात्र 6,482 (46.98%) ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


पुरुषों का प्रदर्शन : कुल 8,507 पुरुष स्नातकों में से 4,395 (51.66%) ने मतदान किया, यानी 4,112 पुरुष स्नातक मतदान केंद्रों तक नहीं पहुंचे।

महिलाओं की कम भागीदारी : कुल 5,290 पंजीकृत महिला स्नातकों में से केवल 2,087 (39.45%) ने ही वोट डाला। 60.55% (3,203) महिला स्नातकों ने मतदान से दूरी बनाई।


कहीं कम, कहीं ज्यादा वोटिंग : बागला इंटर काॅलेज हाथरस (कमरा संख्या पांच) के बूथ पर सबसे कम 38.57% मतदान हुआ, जबकि क्षेत्र पंचायत कार्यालय सहपऊ (कक्षसंख्या 1) में सर्वाधिक 60.27% मतदान दर्ज किया गया।

शिक्षक निर्वाचन : 62.16% रहा कुल मतदान
- कुल 2,566 पंजीकृत शिक्षकों में से 1,595 (62.16%) शिक्षकों ने वोट डाले।

- पुरुष शिक्षक : 1,748 में से 1,181 (67.56%) पुरुष शिक्षकों ने वोट डाला।

- महिला शिक्षक : 818 महिला शिक्षकों में से मात्र 414 (50.61%) ही केंद्रों पर पहुंचीं, जबकि 49.39% (404) महिला शिक्षकों ने वोट नहीं दिया।

सर्वाधिक मतदान :
केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी (कमरा नंबर तीन) में सबसे अधिक 70.91% शिक्षकों ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article