{"_id":"57965cba4f1c1b890221e51d","slug":"tubwell-connection-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप घोटाले में गए एसडीओ की वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप घोटाले में गए एसडीओ की वापसी
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Tue, 26 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
नलकूप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। विद्युत महकमे में फिर से फेरबदल किए गए हैं। फर्जी नलकूप कनेक्शन घोटाले में विद्युत वितरण खंड तृतीय से स्थानांतरित किए गए एसडीओ को फिर से पुरानी जगह पर तैनाती दे दी गई है, जबकि विद्युत वितरण खंड द्वितीय में नए एक्सईएन और पूर्व में हाथरस में तैनात रह चुके एक जेई को सहायक अभियंता विद्युत भंडार केंद्र के पद पर हाथरस में तैनाती दी गई है।
विद्युत वितरण खंड तृतीय में तैनात एसडीओ कायम सिंह को फर्जी नलकूप कनेक्शन घोटाले में कार्रवाई बतौर अलीगढ़ विद्युत विभाग से अटैच कर दिया गया था, लेकिन अब फिर से उन्हें तृतीय खंड में एसडीओ के पद पर तैनात कर दिया गया है। इसके पीछे किसी और एसडीओ द्वारा यहां का चार्ज नहीं लिए जाने की बात सामने आ रही है।
यह भी चर्चा है कि विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन को भी खराब राजस्व वसूली के स्थानातंरित कर दिया गया है। आगरा के एक्सईएन नसीर अहमद को विद्युत खंड द्वितीय का एक्सईएन बनाया गया है। सहायक अभियंता विद्युत भंडार केंद्र अलीगढ़ के अधीन तैनात एई शेर सिंह को विद्युत भंडार केंद्र हाथरस का एई बनाया गया है।
विज्ञापन
इन तबादलों और फेरबदल की तस्दीक मुख्य अभियंता बीएस गंगवार ने भी की है। मुख्य अभियंता ने बताया कि तृतीय खंड में किसी और एसडीओ द्वारा चार्ज नहीं लिए जाने पर फिर से एसडीओ कायम सिंह को पुन: वहां भेजा गया है। इधर, नलकूप घोटाले में संदेह के घेरे में आए अभियंता की फिर से यहीं वापसी से कर्मचारी संगठनों में नाराजगी है।