फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Truck loaded with apples overturned Three people including mother and son died in accident in Hathras

सेब से भरा ट्रक पलटा : हादसे में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत, क्रेन की मदद से निकाले गए शव

Wed, 01 Jan 2025 03:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 01 Jan 2025 03:17 PM IST
सार

आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर सामने से आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर हतीसा में सर्विस रोड पर पलट गया। ट्रक में सेब भरे थे। ट्रक के नीचे दबकर मां बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Truck loaded with apples overturned Three people including mother and son died in accident in Hathras
सड़क हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर सामने से आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर हतीसा में सर्विस रोड पर पलट गया। ट्रक में सेब भरे थे। ट्रक के नीचे दबकर मां बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


ये तीनों दो बाइक पर सवार थे। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर शवों को क्रेन की मदद से ट्रक के नीचे से निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वालों में दो की पहचान मुरसान क्षेत्र के खजुरिया निवासी विजयपाल और उसकी मां रेशम देवी के रूप में हुई है। एक की पहचान नहीं हुई है। 

विज्ञापन


बाइक एटा नम्बर की है, जिसके चलते उसके एटा निवासी होने की सम्भवना जताई जा रही है। दुर्घटना के बाद यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने काफी देर बाद जैसे तैसे मार्ग सुचारू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed