{"_id":"608da2be8ebc3ed1eb6abae1","slug":"truck-crushed-bolero-one-killed-three-injured-sadabad-news-ali2622673170","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बोलेरो को रौंदा, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बोलेरो को रौंदा, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव गीगला के पास एक ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर हाईवे की एंबुलेंस पहुंच गई। एंबुलेंस से घायलों को सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
जानकारी के मुताबिक, जमालपुर गभाना अलीगढ़ निवासी 40 वर्षीय जोगेंद्र पुत्र राकेश, रिंकी पत्नी जोगेंद्र, मुन्नी देवी पत्नी राकेश और गिरीश कुमार पुत्र महेशचंद्र बोलेरो से आगरा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सुबह करीब साढ़े नौ बजे सादाबाद क्षेत्र के गांव गीगला के पास ओवरटेक करने के चक्कर में आगरा की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
बोलेरो में बैठे उक्त चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर बरौस टोल प्लाजा के आरपीओ भाव सिंह फौजी हाइवे की एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया, जहां उनका उपचार किया गया। इधर, सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और घटना के बारे में जानकारी ली।