{"_id":"6627cb85d68adeca6a01c953","slug":"troubled-by-infertility-a-woman-committed-suicide-by-hanging-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के 12 साल तक नहीं हुआ बच्चा: बांझ सुन-सुन कर थी परेशान, फंदे से लटककर दी महिला ने जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के 12 साल तक नहीं हुआ बच्चा: बांझ सुन-सुन कर थी परेशान, फंदे से लटककर दी महिला ने जान
Tue, 23 Apr 2024 08:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 23 Apr 2024 08:24 PM IST
सार
शादी के 12 साल बाद भी महिला के कोई बच्चा नहीं हुआ था। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे बांझ बोलकर उसका उत्पीड़न करते थे। महिला ने घर में ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
मृतक कल्पना
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला विष्णुपुरी में एक विवाहिता ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। शादी के 12 साल बाद भी महिला को कोई बच्चा नहीं था। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर महिला को बांझ बोलकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
कल्पना (35) निवासी सीधामई थाना हसायन की शादी करीब 12 साल पहले पवन निवासी विष्णुपरी से हुई थी। शादी के 12 साल बाद भी उसे कोई बच्चा नहीं हुआ था। कल्पना के मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे बांझ बोलकर उसका उत्पीड़न करते थे। 22 अप्रैल् की रात कल्पना ने घर में ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि अभी तक मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन