फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Troubled by cancer, the victim committed suicide by getting hit by a train

हाथरस: कैंसर से परेशान होकर पीड़ित ने ट्रेन से कटकर दी जान, परिवार के सामने गंभीर संकट, छाया मातम

Sat, 12 Sep 2026 12:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 12 Sep 2026 12:34 PM IST
सार

होशियार सिंह दिल्ली में मजदूरी करते थे और कुछ समय से गांव आए हुए थे। बृहस्पतिवार रात वह घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उन्होंने आशंका जताई है कि बीमारी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
Troubled by cancer, the victim committed suicide by getting hit by a train
मृतक होशियार सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिकंदराराऊ क्षेत्र में गांव अगसौली के निकट शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर गांव खेड़िया टप्पा निवासी 50 वर्षीय होशियार सिंह पुत्र रामप्रसाद का शव पड़ा मिला। वह आंतों के कैंसर से पीड़ित थे। परिजनों ने बीमारी से परेशान होकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। रेलवे पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर उसे कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन


मृतक के भाई मोर मुकुट ने बताया कि होशियार सिंह दिल्ली में मजदूरी करते थे और कुछ समय से गांव आए हुए थे। बृहस्पतिवार रात वह घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उन्होंने आशंका जताई है कि बीमारी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


होशियार के दो बेटी और एक बेटा है। परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी होशियार पर थी, लेकिन अब उनके जाने के बाद परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed